An Application-cum-Memorandum Submitted Before the Hon’ble Chief Justice of Chhattisgarh, Shri Ramesh Sinha ji, Seeking Initiatives from Locker Facilities and City Bus Services to a Single Window System for Simplified Interpretation of Judicial Decisions at The High Court of Chhattisgarh Bilaspur by An Intellectual Forum of Young & First-Generation Advocates "ABHIVYAKTI" Bilaspur, September 1, 2026: The “Abhivyakti – The Advocacy & Research Forum,” a knowledge and intellectual forum of young and first-generation advocates practicing before the High Court of Chhattisgarh, Bilaspur, has submitted an Application-cum-Memorandum before the Hon’ble Chief Justice, placing a series of constructive suggestions concerning advocate welfare, judicial infrastructure and improved access to justice. Advocate Satyendra Prakash Suryawanshi , Convenor of the Forum, stated in the memorandum that the High Court of Chhattisgarh has played an important role in the development of law, ...
प्रथम पीढ़ी के युवा अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता कल्याण एवं न्यायिक अधोसंरचना को लेकर मुख्य न्यायाधिपति के समक्ष रखा व्यापक ज्ञापन : प्रेस विज्ञप्ति
लॉकर सुविधा से लेकर सिटी बस सेवा और न्यायिक निर्णयों के सरल निर्वचन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम की पहल को लेकर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय छत्तीसगढ़ श्री रमेश सिन्हा जी के समक्ष आवेदन-पत्र सह ज्ञापन प्रस्तुत बिलासपुर, 01 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में प्रैक्टिस कर रहे युवा एवं प्रथम पीढ़ी के अधिवक्ताओं के बौद्धिक मंच “अभिव्यक्ति – द एडवोकेसी एंड रिसर्च फोरम” की ओर से अधिवक्ता कल्याण, न्यायिक अधोसंरचना एवं न्याय तक सुगम पहुंच से संबंधित विभिन्न रचनात्मक सुझावों को लेकर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के समक्ष आवेदन-पत्र सह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। फोरम के संयोजक एवं अधिवक्ता सत्येन्द्र प्रकाश सूर्यवंशी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने विधि के विकास, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, नागरिक अधिकारों के संरक्षण तथा न्याय तक त्वरित एवं प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी न्यायिक परंपरा को और अधिक सुदृढ़ एवं अधिवक्ता हितैषी बनाने के उद्देश्य से युवा अधिवक्ताओं द्वारा यह रचनात्मक पहल की गई है। ज्ञापन में प...