Skip to main content

Posts

Showing posts with the label छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाएँ

Followers

बिलासपुर : सिम्स के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को मौत के मुंह से निकाला सफल इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

  बिलासपुर , 11 जनवरी 2024 सिम्स के डॉक्टरों द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई 6 वर्षीय बच्ची का सफल उपचार किया गया। दुर्घटना के कारण बच्ची को गंभीर चोट लगी थी। श्वास लेने में दिक्कत सहित कई परेशानियां आ रही थी। उसके बचने की संभावना भी बहुत मुश्किल बताई जा रही थी। सिम्स के उप अधीक्षक श्री विवेक शर्मा ने बताया कि जिले के बिल्हा निवासी आदिवासी किसान श्री विनोद मरकाम अपनी 6 वर्षीय पुत्री विधि और अन्य लोगों के साथ पखवाड़े भर पूर्व बाईक पर निकले थे। रास्ते में जाते हुए कुछ समय पश्चात बाईक की टक्कर सामने से आ रही ट्राली से हो गयी जिसमें बाईक सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिम्स रेफर किया गया , जिसमें सबसे ज्यादा गंभीर 6 वर्षीय बच्ची थी जिसका जबड़ा एवं हाथ टूट चूका था और जीभ , गाल पूरी तरह से फट गया था। बच्ची बेहोश थी और खून का बहाव रूक नहीं रहा था और सांस नहीं ले पा रहा थी बच्ची का बचना बहुत ही मुश्किल था।  उसे तत्काल शिशुरोग विभाग , सिम्स के गहन चिकित्सा ईकाई में डॉ. राकेश नहरेल एवं टीम की देख-रेख में भर्ती किया गया। खून का बहाव रोकने के साथ ही , तुरंत प...