Skip to main content

Followers

बिलासपुर : सिम्स के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल बच्ची को मौत के मुंह से निकाला सफल इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

 


बिलासपुर, 11 जनवरी 2024

सिम्स के डॉक्टरों द्वारा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुई 6 वर्षीय बच्ची का सफल उपचार किया गया। दुर्घटना के कारण बच्ची को गंभीर चोट लगी थी। श्वास लेने में दिक्कत सहित कई परेशानियां आ रही थी। उसके बचने की संभावना भी बहुत मुश्किल बताई जा रही थी। सिम्स के उप अधीक्षक श्री विवेक शर्मा ने बताया कि जिले के बिल्हा निवासी आदिवासी किसान श्री विनोद मरकाम अपनी 6 वर्षीय पुत्री विधि और अन्य लोगों के साथ पखवाड़े भर पूर्व बाईक पर निकले थे। रास्ते में जाते हुए कुछ समय पश्चात बाईक की टक्कर सामने से आ रही ट्राली से हो गयी जिसमें बाईक सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिम्स रेफर किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा गंभीर 6 वर्षीय बच्ची थी जिसका जबड़ा एवं हाथ टूट चूका था और जीभ, गाल पूरी तरह से फट गया था। बच्ची बेहोश थी और खून का बहाव रूक नहीं रहा था और सांस नहीं ले पा रहा थी बच्ची का बचना बहुत ही मुश्किल था। 

उसे तत्काल शिशुरोग विभाग, सिम्स के गहन चिकित्सा ईकाई में डॉ. राकेश नहरेल एवं टीम की देख-रेख में भर्ती किया गया। खून का बहाव रोकने के साथ ही, तुरंत प्रभाव से उसकी श्वास की नलीकाटकर (ट्रेकियोस्टामी कर) श्वास का बहाव बनाए रखा गया और उसे वेंटीलेटर पर डाला गया। 24 घंटे शिशुरोग विभाग के डाक्टर निरंतर उसके श्वास एवं रक्तचाप के उपचार में लगे रहे 48 घंटों के पश्चात बच्ची की हालत में सुधार आना चालू हुआ सर्जरी विभाग के डॉ. विनोद तामकनंद एवं दंत चिकित्सा के डॉ. संदीप प्रकाश व टीम के सक्रियता एवं शिशुरोग विभाग के डॉ. समीर जैन, डॉ. वर्षा तिवारी, डॉ. अभिषेक कलवानी व टीम का लगातार आई०सी०यू० केयर से बच्ची 15 दिनों में पूर्णतः स्वस्थ्य होकर सिम्स से डिस्चार्ज हुई। सिम्स के शिशु रोग विभाग, सर्जरी विभाग एवं दंत रोग विभाग के द्वारा किये गये उक्त सराहनीय कार्य के लिए डॉ. के. के सहारे अधिष्ठाता महोदय द्वारा चिकित्सकों के उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा की गई है।

रचना/83/83

Comments

Popular posts from this blog

सरकंडा में पीड़ित महिला और परिवारजनों पर हमला : (BNS) की धारा 115(2),296,3(5),351(2) अपराध पंजीबद्ध

  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के अनुसार,  जो कोई भी जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाता है, तो उसे एक साल तक की कैद, या ₹ 10,000 तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं ।  यह उस स्थिति को दर्शाता है जहाँ कोई व्यक्ति यह जानते हुए भी कोई ऐसा काम करता है, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को चोट पहुँच सकती है, जैसे मारपीट या धक्का-मुक्की।   भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा   296   सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें या गाने से संबंधित है और इसके लिए तीन महीने तक की कैद, ₹1,000 तक का जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है ।  इसका उद्देश्य सार्वजनिक नैतिकता और शालीनता को बनाए रखना है।  यह धारा सार्वजनिक स्थानों पर किए गए ऐसे कृत्यों को दंडित करती है जो दूसरों को परेशान करने के इरादे से किए जाते हैं।  क्या है अपराध :  कोई भी व्यक्ति जो सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करता है या अश्लील गाना, गाथागीत या शब्द गाता या सुनाता है।   सजा :  तीन महीने तक की कैद या एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों।  उद्देश्य :  सार्वजनिक स्थानों पर अश्ली...

चोरी : धारा - 331(4), 305(ए) बीएनएस

चोरी के 2 प्रकरणों को सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता। थाना - सरकंडा जिला - बिलासपुर (छ.ग.) अप.क्र. - 521/2025, धारा - 305(ए) बीएनएस अप.क्र. - 1431/2025, धारा - 331(4), 305(ए) बीएनएस दोनो प्रकरण में पृथक-पृथक मषरूका बरामद कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार। आरोपी :- नाम #### उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास नाग नागिन तालाब के पास बहतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) के अनुसार,  कोई भी व्यक्ति जो रात में (सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले) किसी भी ऐसे अपराध को करने के इरादे से गुप्त रूप से घर में घुसता है या सेंध लगाता है, जिसे कारावास से दंडनीय बनाया गया है, तो उसे 5 साल तक की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है ।  यह एक संज्ञेय (cognizable) और गैर-जमानती (non-bailable) अपराध है।   भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305,  आवास, परिवहन के साधनों या पूजा स्थलों में चोरी से संबंधित है, और यह अपराध के लिए सात साल तक की कैद और जुर्माना का प्रावधान करती है ।  यह धारा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 380 का स्थान लेती ह...

चाकू दिखाकर लूट : धारा 309(4),3(5) बीएनएस

सन्दर्भ : अप.क्र. 1197/2025, थाना सिविल लाईन  जिला बिलासपुर छ.ग. धारा 309(4),3(5) बीएनएस।  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के अनुसार,  जो कोई भी डकैती करेगा, उसे 10 साल तक के कठोर कारावास और जुर्माने की सज़ा हो सकती है ।  यदि डकैती सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच राजमार्ग पर की जाती है, तो सज़ा को बढ़ाकर 14 साल तक किया जा सकता है।   भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) सामान्य आशय के सिद्धांत से संबंधित है।  इसके अनुसार,  जब कोई आपराधिक कार्य कई व्यक्तियों द्वारा एक सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो उनमें से प्रत्येक व्यक्ति उस अपराध के लिए उसी तरह जिम्मेदार होगा जैसे कि उसने वह अपराध अकेले किया हो ।  इसका मतलब है कि यदि एक समूह के सभी सदस्य मिलकर कोई अपराध करते हैं, तो हर सदस्य को सामूहिक रूप से दोषी माना जाएगा, भले ही उसने अपराध में सीधा योगदान न दिया हो।   ♦ लूटपाट करने वाले ऑटो चालक को थाना सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगणो से घटना मे प्रयुक्त ऑटो क्रमाॅक ^^^^^ किया गया जप्त। *नाम आरोपी:ः- * 01. #####...