Skip to main content

Followers

चोरी : धारा - 331(4), 305(ए) बीएनएस

चोरी के 2 प्रकरणों को सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता।

थाना - सरकंडा जिला - बिलासपुर (छ.ग.)

अप.क्र. - 521/2025, धारा - 305(ए) बीएनएस

अप.क्र. - 1431/2025, धारा - 331(4), 305(ए) बीएनएस


दोनो प्रकरण में पृथक-पृथक मषरूका बरामद कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

आरोपी :- नाम #### उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास नाग नागिन तालाब के पास बहतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) 

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) के अनुसार, कोई भी व्यक्ति जो रात में (सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले) किसी भी ऐसे अपराध को करने के इरादे से गुप्त रूप से घर में घुसता है या सेंध लगाता है, जिसे कारावास से दंडनीय बनाया गया है, तो उसे 5 साल तक की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। यह एक संज्ञेय (cognizable) और गैर-जमानती (non-bailable) अपराध है। 

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, आवास, परिवहन के साधनों या पूजा स्थलों में चोरी से संबंधित है, और यह अपराध के लिए सात साल तक की कैद और जुर्माना का प्रावधान करती है। यह धारा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 380 का स्थान लेती है। 


एस.ई.सी.एल. के मकानों में लगे ए.सी. के कॉपर तार चोरी करने वाला शातिर चोर सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में। चोरी किए कॉपर पाईप किमती 30000रू. का मशरूका बरामद।

विवरण - मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी A, 49 वर्ष निवासी बसंत विहार कालोनी एस.ई.सी.एल बिलासपुर का दिनांक 13.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि बसंत विहार कालोनी स्थित एस.ई.सी.एल. में स्थित डी टाईप क्वाटर में लगे 4 नग ए.सी. का कॉपर पाईप को दिनांक 04.10.2025 के दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी विवेचना में लिया गया, दौरान पतासाजी आज दिनांक 16.10.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ###### कॉपर पाईप का टूकड़ा थैला में लेकर बिक्री करने के लिए घूम रहा है, उक्त सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा चोरी के प्रकरण का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईन/सरकंडा) श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना किया गया जिनके द्वारा अशोक नगर में संदेही ######## को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो बसंत विहार कालोनी के क्वाटर में लगे एसी के कॉपर पाईप एवं सीएमपीडीआई कार्यालय के छत में लगे एयर कंडिशन मशीन के कॉपर तार को माह अप्रैल में चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी के कॉपर पाईप बरामद कराया जो उक्त प्रकरण के साथ साथ अप.क्र. 521/2025 की मशरूका होना पाये जाने सेे पृथक-पृथक उक्त प्रकरणों में जप्त किया गया एवं आरोपी ####### को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

सरकंडा में पीड़ित महिला और परिवारजनों पर हमला : (BNS) की धारा 115(2),296,3(5),351(2) अपराध पंजीबद्ध

  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के अनुसार,  जो कोई भी जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाता है, तो उसे एक साल तक की कैद, या ₹ 10,000 तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं ।  यह उस स्थिति को दर्शाता है जहाँ कोई व्यक्ति यह जानते हुए भी कोई ऐसा काम करता है, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को चोट पहुँच सकती है, जैसे मारपीट या धक्का-मुक्की।   भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा   296   सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें या गाने से संबंधित है और इसके लिए तीन महीने तक की कैद, ₹1,000 तक का जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है ।  इसका उद्देश्य सार्वजनिक नैतिकता और शालीनता को बनाए रखना है।  यह धारा सार्वजनिक स्थानों पर किए गए ऐसे कृत्यों को दंडित करती है जो दूसरों को परेशान करने के इरादे से किए जाते हैं।  क्या है अपराध :  कोई भी व्यक्ति जो सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करता है या अश्लील गाना, गाथागीत या शब्द गाता या सुनाता है।   सजा :  तीन महीने तक की कैद या एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों।  उद्देश्य :  सार्वजनिक स्थानों पर अश्ली...

चाकू दिखाकर लूट : धारा 309(4),3(5) बीएनएस

सन्दर्भ : अप.क्र. 1197/2025, थाना सिविल लाईन  जिला बिलासपुर छ.ग. धारा 309(4),3(5) बीएनएस।  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के अनुसार,  जो कोई भी डकैती करेगा, उसे 10 साल तक के कठोर कारावास और जुर्माने की सज़ा हो सकती है ।  यदि डकैती सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच राजमार्ग पर की जाती है, तो सज़ा को बढ़ाकर 14 साल तक किया जा सकता है।   भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) सामान्य आशय के सिद्धांत से संबंधित है।  इसके अनुसार,  जब कोई आपराधिक कार्य कई व्यक्तियों द्वारा एक सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो उनमें से प्रत्येक व्यक्ति उस अपराध के लिए उसी तरह जिम्मेदार होगा जैसे कि उसने वह अपराध अकेले किया हो ।  इसका मतलब है कि यदि एक समूह के सभी सदस्य मिलकर कोई अपराध करते हैं, तो हर सदस्य को सामूहिक रूप से दोषी माना जाएगा, भले ही उसने अपराध में सीधा योगदान न दिया हो।   ♦ लूटपाट करने वाले ऑटो चालक को थाना सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगणो से घटना मे प्रयुक्त ऑटो क्रमाॅक ^^^^^ किया गया जप्त। *नाम आरोपी:ः- * 01. #####...