Skip to main content

Followers

सेंट पॉल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकरकूदा में बाल मेला का आयोजन


बिलासावाणी : दिनांक 14 नवंबर 2024 दिन गुरुवार को सेंट पॉल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकरकूदा में बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र प्रकाश सूर्यवंशी सचिव जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार बिलासपुर संगठन तथा विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश सक्सेना औद्योगिक प्रशिक्षक संस्थान कोनी रहे I

विद्यालय संचालक श्री दिलीप भार्गव एवं प्राचार्य श्री धनपत कांत ने विद्यालय के समस्त शिक्षकों की उपस्थिती में  बाल मेला का आनंद लिया जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों का मेला लगा। इस मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल लगाए, जैसे चाट, समोसे, बर्गर, पास्ता, मिठाइयाँ, और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन। बच्चों ने न केवल व्यंजन बनाकर बेचे, बल्कि उनकी सजावट और प्रस्तुति पर भी ध्यान दिया, जिससे मेला और भी आकर्षक हो गया। 

विशिष्ट अतिथि श्री सक्सेना ने बिलासावाणी से बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेला के इस सुन्दर आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आयोजक एवं विद्यालय प्रबंधन की भूरी- भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि,  इस तरह के आयोजन से बच्चों में रचनात्मकता और टीमवर्क की भावना का विकास होता है, साथ ही उन्हें छोटी उम्र में ही उद्यमिता और जिम्मेदारी का अनुभव मिलता है। साथ ही बच्चों के प्रोत्साहन से उनके अन्दर छुपी प्रतिभा और हुनर खुलकर सामने आता है I माता-पिता और शिक्षक भी इस मेले का आनंद उठाते हैं और बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हैं जो बच्चों को लम्बे समय तक प्रेरणा देते है ।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बाल दिवस की महत्ता को बच्चों के बीच रखा l बाल दिवस बच्चों के प्रिय एवं स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है, हमें यह याद दिलाता है कि बच्चों का भविष्य हमारे समाज का भविष्य है। नेहरू जी ने हमेशा बच्चों के विकास और शिक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा था कि "बच्चे हमारे भविष्य हैं," और यही कारण है कि हमें उन्हें प्यार, देखभाल और सही दिशा में मार्गदर्शन देना चाहिए। बाल मेला में बच्चों के हुनर को सलाम किया तथा शाला में हो रही नवाचारी गतिविधियों को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में कौशल विकास उन्नयन के सफल आयोजन हेतु आश्वस्त हुए l 

विद्यालय प्रबंधन द्वारा निरीक्षण कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार वितरण कर बच्चों को प्रोत्साहित किया I प्रथम स्थान में रहे कक्षा तीसरी से राजनंदनी कोशले ग्रुप, कक्षा 11वीं अविनाश ग्रुप द्वितीय स्थान प्राप्त किये तथा तीसरे स्थान में कक्षा चौथी बरखा ग्रुप रहे I  शेष प्रतिभागी विद्यार्थियों को अलग- अलग वर्ग में सांत्वना पुरस्कार वितरण किया गया I बाल मेला में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था l अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया l 

Comments

Popular posts from this blog

चोरी : धारा - 331(4), 305(ए) बीएनएस

चोरी के 2 प्रकरणों को सुलझाने में सरकण्डा पुलिस को मिली सफलता। थाना - सरकंडा जिला - बिलासपुर (छ.ग.) अप.क्र. - 521/2025, धारा - 305(ए) बीएनएस अप.क्र. - 1431/2025, धारा - 331(4), 305(ए) बीएनएस दोनो प्रकरण में पृथक-पृथक मषरूका बरामद कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार। आरोपी :- नाम #### उम्र 22 वर्ष निवासी अटल आवास नाग नागिन तालाब के पास बहतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) के अनुसार,  कोई भी व्यक्ति जो रात में (सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले) किसी भी ऐसे अपराध को करने के इरादे से गुप्त रूप से घर में घुसता है या सेंध लगाता है, जिसे कारावास से दंडनीय बनाया गया है, तो उसे 5 साल तक की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है ।  यह एक संज्ञेय (cognizable) और गैर-जमानती (non-bailable) अपराध है।   भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305,  आवास, परिवहन के साधनों या पूजा स्थलों में चोरी से संबंधित है, और यह अपराध के लिए सात साल तक की कैद और जुर्माना का प्रावधान करती है ।  यह धारा भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 380 का स्थान लेती ह...

सरकंडा में पीड़ित महिला और परिवारजनों पर हमला : (BNS) की धारा 115(2),296,3(5),351(2) अपराध पंजीबद्ध

  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2) के अनुसार,  जो कोई भी जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाता है, तो उसे एक साल तक की कैद, या ₹ 10,000 तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं ।  यह उस स्थिति को दर्शाता है जहाँ कोई व्यक्ति यह जानते हुए भी कोई ऐसा काम करता है, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति को चोट पहुँच सकती है, जैसे मारपीट या धक्का-मुक्की।   भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा   296   सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें या गाने से संबंधित है और इसके लिए तीन महीने तक की कैद, ₹1,000 तक का जुर्माना, या दोनों का प्रावधान है ।  इसका उद्देश्य सार्वजनिक नैतिकता और शालीनता को बनाए रखना है।  यह धारा सार्वजनिक स्थानों पर किए गए ऐसे कृत्यों को दंडित करती है जो दूसरों को परेशान करने के इरादे से किए जाते हैं।  क्या है अपराध :  कोई भी व्यक्ति जो सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करता है या अश्लील गाना, गाथागीत या शब्द गाता या सुनाता है।   सजा :  तीन महीने तक की कैद या एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों।  उद्देश्य :  सार्वजनिक स्थानों पर अश्ली...

चाकू दिखाकर लूट : धारा 309(4),3(5) बीएनएस

सन्दर्भ : अप.क्र. 1197/2025, थाना सिविल लाईन  जिला बिलासपुर छ.ग. धारा 309(4),3(5) बीएनएस।  भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के अनुसार,  जो कोई भी डकैती करेगा, उसे 10 साल तक के कठोर कारावास और जुर्माने की सज़ा हो सकती है ।  यदि डकैती सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच राजमार्ग पर की जाती है, तो सज़ा को बढ़ाकर 14 साल तक किया जा सकता है।   भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) सामान्य आशय के सिद्धांत से संबंधित है।  इसके अनुसार,  जब कोई आपराधिक कार्य कई व्यक्तियों द्वारा एक सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो उनमें से प्रत्येक व्यक्ति उस अपराध के लिए उसी तरह जिम्मेदार होगा जैसे कि उसने वह अपराध अकेले किया हो ।  इसका मतलब है कि यदि एक समूह के सभी सदस्य मिलकर कोई अपराध करते हैं, तो हर सदस्य को सामूहिक रूप से दोषी माना जाएगा, भले ही उसने अपराध में सीधा योगदान न दिया हो।   ♦ लूटपाट करने वाले ऑटो चालक को थाना सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगणो से घटना मे प्रयुक्त ऑटो क्रमाॅक ^^^^^ किया गया जप्त। *नाम आरोपी:ः- * 01. #####...